2011 के ₹5.74 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले का मुख्य आरोपी हर्ष अग्रवाल पटना से गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी 18 सितंबर : करीब 14 साल पुराने बाढ़ खंड शारदानगर घोटाले के मुख्य आरोपी हर्ष अग्रवाल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने उसे बिहार के पटना से पकड़ा। वर्ष 2011 में बाढ़ निरोधक कार्यों के लिए घटिया GEO Textile Bag की आपूर्ति कर ₹5,74,78,250 का गबन किया गया था। इस मामले में हर्ष अग्रवाल सहित दो अन्य ठेकेदारों पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप है।

Join Us

हर्ष अग्रवाल

EOW को लंबे समय से हर्ष अग्रवाल की तलाश थी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार दिल्ली और मुंबई में भाग रहा था। मुखबिर की सूचना पर EOW की टीम ने पटना के गांधीनगर में दबिश देकर उसे 17 सितंबर, 2025 को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो अन्य आरोपी सैफ जहीर और अबरार अहमद के खिलाफ पहले ही आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *