SP Kanpur Dehat के निर्देशन में पुलिस ने की अपराधियों की धरपकड़

SP Kanpur Dehat के निर्देशन में पुलिस ने की अपराधियों की धरपकड़ : 30 जनवरी 2024 कानपुर देहात न्यूज़

30 जनवरी माती,अकबरपुर, कानपुर देहात, SP Kanpur Dehat के निर्देश के बाद कानपुर देहात की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपराध नियंत्रण हेतु अभियान चलाया और जिले में वांछित चल रहे अधिकारियों की धरपकड़ की ।

Join Us

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों द्वारा निम्न कार्यवाही की गई …..

* थाना रूरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 192/2022 धारा 323/504/506/308 भा0द0वि0 के वारण्टी अभियुक्त सलमान पुत्र अरमान अली निवासी जबाहरनगर कस्बा व थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

*थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 05/2024 धारा 307/436/511/147/34/323/504 भा0द0वि0 के वांछित अभियुक्त डी0के0 उर्फ अश्वनी कठेरिया पुत्र सरमन निवासी बुधौली थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

* थाना शिवली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 354/2019 धारा 376 भा0द0वि0 के वारण्टी अभियुक्त देवनारायण पुत्र श्रीनारायण निवासी चिलौली थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

* थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त महेश पुत्र लाखन निवासी भगवनपुर थाना सचेडी जनपद कानपुर नगर के कब्जे से 16 अदद क्वाटर देशी शराब टिवन टावर बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 23/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

* थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी पिलखनी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के कब्जे से 17 अदद क्वाटर देशी शराब टिवन टावर बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 24/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

* थाना मूसानगर पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र रामबाबू निवासी पौथिया थाना ललपुरा जनपद हमीरपुर के कब्जे से एक अदद डी0सी0एम0 आयशर न0 DL1MA2112 में लदी 301 पेटी अवैध शराब अंग्रेजी जिसमे 194 पेटी क्वार्टर 85 पेटी हाफ बोतल व 22 पेटी फुल बोतल बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 17/2024 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

* थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त छुन्ना पुत्र वीरलाल निवासी पिटाकपुर थाना राजुपर कानपुर देहात के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची देशी शराब बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 10/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

* थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त बऊआ उर्फ मोटा पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी जगम्मनपुर धीर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के कब्जे से 20 अदद नाजायज क्वार्टर देशी शराब जानेमन मार्का ब्राण्ड बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 34/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

जनपद मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 10 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना गजनेर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना रनियां पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों का धारा 151/107/116 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत चालान किया।

यह भी देखें : 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *