मुंबई 28 जून: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि शेफाली को देर रात अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें घटना की सूचना रात लगभग 1 बजे मिली। शेफाली जरीवाला के परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कूपर अस्पताल में जारी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
शेफाली जरीवाला को उनके पॉपुलर गाने “कांटा लगा” से अपार लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज़ और म्यूज़िक वीडियोज़ में भी काम किया था। उनका यूं अचानक जाना फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है।