सिएटल, अमेरिका: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न दुनिया भर में बसे भारतीयों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। इसी कड़ी में, अमेरिका के सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सबसे खास पल तब आया जब शहर के प्रतिष्ठित लैंडमार्क ‘स्पेस नीडल’ (Space Needle) पर पहली बार भारतीय तिरंगा फहराया गया।
यह ऐतिहासिक क्षण सिएटल में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय बन गया। स्पेस नीडल पर तिरंगे को देखना वर्तमान में भारत और अमेरिका के उतार चढ़ाव वाले रिश्तों को देखते हुए महत्वपूर्ण हो जाता है ।
सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने आधिकारिक परिसर में भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय और अमेरिकी गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने भारत की प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, साथ ही देश के भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह आयोजन न केवल भारत की आजादी का उत्सव था, बल्कि यह दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास था।