अमृत कलश यात्रा

मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता में निकाली गई अमृत कलश यात्रा

25 अक्तूबर भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान के तहत ‘अमृत कलश यात्रा’ लखनऊ शहर में भी निकाली जा रही है। जनता के नेतृत्व में चलने वाला यह अभियान, ’आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का समापन समारोह है। “मेरी माटी मेरा देश“ समारोह के अन्तर्गत, राष्ट्र अपनी विभिन्न उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है जिसमें राष्ट्र के रक्षक वीरों का सम्मान किया जा रहा है।

Join Us

भारत भूमि की मिट्टी को नमन एवं वीरो का वंदन करने के उद्देश्य से दिनांक 01 सितम्बर से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिस क्रम में आज मा.महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता में यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

अमृत कलश यात्रा

उक्त आयोजन में मा. महापौर महोदय ने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ये खुद को देश के भविष्य से जोड़ने का एक माध्यम है। उन्होंने ने कहा कि यह कार्यक्रम खुद को और देश को महान बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने का माध्यम बनेगा और 25 साल बाद जब वर्तमान पीढ़ी एक महान भारत का नेतृत्व करेगी, तो उनके मन में वही संतुष्टि होगी जो पिछली पीढ़ी के पास थी।

अभियान के क्रम में आज प्रातः क्षेत्रीय पार्षद एवं आम नागरिको के सहयोग से समस्त जोनल कार्यालयों से प्रारम्भ करते हुए मिट्टी के कलशो की यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान आम नागरिको के सहयोग से अमृत कलशो में माटी तथा अक्षत (चावल) भरकर मुख्यालय में एकत्रित किया गया। इन अमृत कलशों से माटी तथा चावल निकालकर एक बड़े अमृत कलश में रखा गया।

मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं मा. पार्षदगणों व नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह की उपस्थिति में बड़े अमृत कलश में रखकर विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में रखकर देश भक्ति के धुन के साथ अमृत कलश यात्रा को काकोरी शहीद स्मारक की ओर प्रस्थान हेतु हरी झण्डी दिखायी गयी। वाहन को प्रस्थान करते हुए निम्नवत् पंच प्रण लिये गये :-

1. भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।
2. गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।
3. देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।
4. भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।
5. नागरिक होने का कर्तव्य निभायेगे।

अभियान के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित माटी से राजधानी में अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा तथा वीरो की स्मृति में शिलाफलक लगाएं जायेगे।

उक्त कार्यक्रम में मा0 पार्षदगण, समस्त अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी-1, समस्त कर्मचारी नेता व कर्मचारी/अधिकारी गण उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *