भोजपुरी समाज के अत्यंत प्रमुख छठ पूजा को धार्मिक परम्परा के अनुसार नदियों एवं नहरों के घाट के किनारे पुरूष/महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा-भक्ति के साथ बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व दिनांक 17.11.2023 को प्रारम्भ हो रहा है।
पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न घाटों पर विगत वर्षा की भाँति नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्र जहाँ छठ पूजा आयोजित की जा रही है, वहाँ पर घाटों की साफ-सफाई, घाटों की सीढ़ियों आदि की मरम्मत एवं अस्थायी सीढ़ियों की व्यवस्था, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सेनिटाईजेशन, एंटीलार्वा, फॉगिंग, पेयजल की व्यवस्था, टूटे स्थानों/रेलिंग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाएं नगर निगम लखनऊ द्वारा सुनिश्चित करायी जा रही है।
मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा उपरोक्त व्यवस्थाओं का आज दि. 16.11.2023 को स्थलीय भ्रमण करते हुए पर्यवेक्षण किया गया। इस क्रम में मा. महापौर जी द्वारा गोमती नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान एवं झूलेलाल वाटिका के निरीक्षण में नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ का स्थलीय रूप से देखा गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर वेदी का निर्माण कर रहे व्यक्तियों से वार्ता भी की गयी तथा नगर निगम द्वारा की जाने वाली उत्तम सफाई व्यवस्था सहित समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से समय से पूर्ण कराये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री अवनीन्द्र कुमार, पार्षद श्री शैलेन्द्र वर्मा, श्री रामकृष्ण यादव, श्री हरीश अवस्थी, अधिशासी अभियंता जोन-1 श्री सतीश रावत, सहायक अभियंता श्री किशोरी लाल, जोनल सेनेटरी जोन-1 श्री कुलदीपक सिंह, जोनल सेनेटरी आफिसर जोन-3 श्री राम सकल उपस्थित रहे।