Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: 6 Bangladeshi महिलाएं बिना दस्तावेज़ के हिरासत में

नई दिल्ली, 4 मई 2025:दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में बिना वैध दस्तावेजों के रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पूर्वी जिले के मंडावली थाना पुलिस द्वारा की गई।

Join Us

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडावली पुलिस ने पहले एक महिला को पकड़ा और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अन्य महिलाओं की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने पहाड़गंज इलाके में दबिश देकर पाँच और महिलाओं को भी हिरासत में लिया।

 

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

 

1. मीम अख्तर (23 वर्ष)

 

 

2. मीना बेगम (35 वर्ष)

 

 

3. शेख मुन्नी (36 वर्ष)

 

 

4. पायल शेख (25 वर्ष)

 

 

5. सोनिया अख्तर (36 वर्ष)

 

 

6. तानिया खान (34 वर्ष)

 

 

 

पुलिस ने बताया कि सभी महिलाएं बांग्लादेश की नागरिक हैं और वैध दस्तावेजों के अभाव में अवैध रूप से दिल्ली में रह रही थीं।

 

इस मामले में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की मदद से इनके खिलाफ निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

दिल्ली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को राजधानी में अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *