महापौर लखनऊ

मा. महापौर ने किया अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का लोकार्पण

11 अक्टूबर लखनऊ, आज लखनऊ की  महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा सुरेंद्र नगर इस्माइलगंज में स्थित इंडियनऑयल सी.एस. आर. मद से निर्मित, अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के “बहुउद्देश्यीय हॉल” का लोकार्पण किया गया।

Join Us

महापौर लखनऊ

कॉलेज के प्राचार्य एवं इंडियनऑयल के अधिकारियों द्वारा मा. महापौर की का स्वागत पुष्पगच्छ भेंट कर किया गया। इस दौरान लोकार्पण पत्थर से पर्दा हटाकर और रिबन काट कर हॉल का उद्घाटन मा. महापौर जी ने किया।

लखनऊ  महापौर जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 35 लाख रुपये की लागत से तैयार तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बहुउद्देश्यीय हॉल निश्चित रूप से छात्र एवं छात्राओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा। इस सुअवसर पर उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया और सभी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *