केरल विधानसभा समिति

केरल विधानसभा की समिति ने देखा उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान योजना की स्थापना एवं उसका कार्यान्वयन

लखनऊ। केरल की 15वीं विधान सभा की ‘‘यूथ वेलफेयर एवं यूथ अफेयर स्टडी टूर समिति’’ के सभापति श्री एम0 विजिन आज अपनी समिति के 5 सदस्यों एवं अन्य अधिकारी गणों के साथ उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान योजना की स्थापना एवं उसके कार्यान्वयन को देखने आए। ‘‘यूथ वेलफेयर एवं यूथ अफेयर स्टडी टूर समिति’’ सभापति एवं अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की सराहना की एवं इसको विस्तार से समझने हेतु समय भी मांगा है।

Join Us

अध्यक्ष, विधान सभा उत्तर प्रदेश, श्री सतीश महाना, द्वारा केरल विधान सभा के ‘‘यूथ वेलफेयर एंड यूथ अफेयर्स स्टडी टूर समिति’’ के प्रतिनिधिगण को उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान तथा डिजिटल प्रणाली के विषय में विस्तार से बताया। केरल विधान सभा के समिति को यह अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा की समस्त कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से संचालित होती है तथा यहां पर सभी विधायकगण इस विधा का उपयोग करते हैं। उत्तर प्रदेश विधान सभा की पूर्ण कार्यसूची, प्रश्न प्रहर से अंत तक इलेक्ट्रॉनिक विधान की प्रणाली से संचालित किए जाने हेतु पूर्ण रूप से सुसज्जित है।

उक्त समिति द्वारा विधानसभा में स्थापित डिजिटल गैलरी, जिसमें विधान सभा का सम्पूर्ण डिजिटल इतिहास है एवं डिजिटल कारीडोर, जिसमें समस्त माननीय सदस्यों की तस्वीरें एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को दर्शाया गया है, का अवलोकन भी किया गया। इसके अतिरिक्त विधान सभा में किए गए अन्य पुनरोद्धार कार्यों का भी उक्त शिष्ट मण्डल द्वारा निरीक्षण किया गया। समिति के सभापति द्वारा यह स्पष्ट रूप से अवधारणा व्यक्त की गई कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा सर्वश्रेष्ठ अत्याधुनिक प्रणाली से भी युक्त है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के नेतृत्व एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में जो माडल उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत किया गया है वह अनुकरणीय है और वह इसका अनुसरण भी करेंगे। केरल ‘‘यूथ वेलफेयर एवं यूथ अफेयर स्टडी टूर समिति’’ सभापति के अध्यक्ष द्वारा यह अवधारणा व्यक्त किया जाना उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए एक गौरव की बात है।

समिति में मुख्य रूप से सभापति श्री एम0 विजिन, श्री एम0एस0 अरुण कुमार श्रीमती सी0 के0 आशा, श्री इलडोसे पी. कुना पिल्लाई, श्री मुहम्मद मुहसिन,श्री के0एम0 सचिन देव, संयुक्त सचिव, श्री ए0 जफर खान सहित समिति के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 सदस्य, श्री कमलाकांत राजभर, प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप दुबे, सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *