UP Police News: पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह आज कई वरिष्ठ अधिकारी हो रहे रिटायर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 29 मई 2025, गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे एक भव्य विदाई समारोह और मध्याह्न भोज का आयोजन किया जाएगा।

Join Us

यह समारोह पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा, श्री पी.वी.ओ. रामाशास्त्री; पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, श्री संजय एम. तरडे; पुलिस उपमहानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, श्रीमती करन यादव; पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी; और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, श्री तेज स्वरूप सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उनके सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग), गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ के नवम् तल पर स्थित ‘अमर शहीद भगत सिंह लाउन्ज’ में आयोजित होगा। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *