लखनऊ 18 सितंबर – उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य तबादले और नई जिम्मेदारियां:
- जयप्रकाश सिंह, जो पहले लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) थे, अब उन्नाव के एसपी बनाए गए हैं।
- संजीव सुमन, जो पहले अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) थे, उन्हें देवरिया का एसपी बनाया गया है।
- नीरज कुमार जादौन, जो पहले हरदोई के एसपी थे, अब अलीगढ़ के नए SSP होंगे।
- अशोक कुमार मीणा, जिन्हें हापुड़ कांड के बाद पद से हटाया गया था, अब हरदोई के एसपी बनाए गए हैं।
- अभिषेक वर्मा, जो पहले रेलवे आगरा के एसपी थे, उन्हें सोनभद्र का एसपी बनाया गया है।
- दीपक भूकर अब प्रतापगढ़ के एसपी होंगे।
- डॉ. अनिल कुमार द्वितीय, जो पहले प्रतापगढ़ के एसपी थे, उन्हें आजमगढ़ का SSP बनाया गया है।
- केशव कुमार अब कुशीनगर के एसपी बनाए गए हैं।
- अभिजीत शंकर को अंबेडकरनगर का एसपी नियुक्त किया गया है।
- अभिषेक भारती अब औरैया के एसपी होंगे।
- मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज का डीसीपी बनाया गया है।
- अनिल कुमार झा अब रेलवे आगरा के एसपी होंगे।
- सर्वेश मिश्रा को प्रयागराज में सेनानायक, चौथी वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके अलावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा और एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसी तरह, एसपी विक्रांत वीर को भी DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
यह तबादला प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है।