PPS Transfer List Today

UP PPS Transfer List Today : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल,कई पुलिस उपाधीक्षकों के हुए फिर तबादले

लखनऊ 23 मई : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। शासन ने कई पुलिस उपाधीक्षकों (Dy.SP) के तबादले कर दिए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जारी सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Join Us

तबादला सूची में शामिल प्रमुख नाम और उनकी नई तैनाती इस प्रकार है:

  • देवेंद्र सिंह: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कानपुर देहात से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीओ/एसओ, सुल्तानपुर।
  • अनिल कुमार पाण्डेय: सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपाधीक्षक/पीटीओ/एसओ, जालौन।
  • नईम खान मंसूरी: पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, 3090 लखनऊ।
  • संत प्रसाद उपाध्याय: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज।
  • अविनाश कुमार गौतम: पुलिस उपाधीक्षक, पीटीओ/एसओ, गोरखपुर से सहायक सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ।
  • राकेश प्रताप सिंह: पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कुशीनगर।
  • उदय प्रताप सिंह: सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से सहायक सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।
  • अनिल कुमार राय: पुलिस उपाधीक्षक, फिंगर प्रिंट ब्यूरो, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, क्राइम ब्रांच, झांसी।
  • सोहराब आलम: सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी।
  • श्रीराम वर्मा: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोंडा से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कानपुर देहात।
  • आदिल कुमार गौतम: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देवरिया से सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ।
  • करण सिंह यादव: पुलिस उपाधीक्षक, पीटीओ/एसओ सुल्तानपुर से सहायक सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी।
  • श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बांदा से पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ।
  • अंकित कुमार-II: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मुरादाबाद से सीआई0ओ0 मुख्यालय, लखनऊ।
  • गौरव कुमार त्रिपाठी: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मुरादाबाद।
  • कमलेश कुमार: पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कन्नौज से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अलीगढ़।
  • अंकित कुमार-I: सुरक्षा मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ।

बताया जा रहा है कि इन तबादलों से पुलिस व्यवस्था में और अधिक चुस्ती लाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

PPS Transfer List Today
PPS Transfer List Today
PPS Transfer List Today
PPS Transfer List Today

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *